{"_id":"658350b1917b3500260cf9b1","slug":"newborn-dies-under-suspicious-circumstances-in-lnjp-uproar-by-family-members-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-10628-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एलएनजेपी में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एलएनजेपी में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में डिलीवरी दौरान नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। हालांकि परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती गांव की रहने वाली गर्भवती को डिलीवरी के लिए चार दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले अस्पताल के चिकित्सकों ने सुबह डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया, मगर दोपहर तक टालमटोल करते रहे। शाम को दोबारा महिला को दर्द को हुआ तो उसकी डिलीवरी कराई गई। आरोप लगाया कि इस दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने रात को ही अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा परिजनों को समझाकर शांत किया। हालांकि बाद में परिजनों ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस और अस्पताल में कोई शिकायत भी नहीं दी।
मृत बच्चा हुआ था पैदा : डॉ अग्रवाल
अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारा अग्रवाल ने बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। चिकित्सक अपनी ओर से काफी प्रयास भी किया। परिजनों से नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और शव ले गए। हालांकि कोई शिकायत प्राप्त होगी तो मामले की जांच की जाएगी।