फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New resolution camps were organized in Kadami and Maniyarpur.

Kurukshetra News: कड़ामी और मनियारपुर में नवीन संकल्प शिविरों का किया गया आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
New resolution camps were organized in Kadami and Maniyarpur.
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू की गई मेडिकल वैन सेवा मंगलवार को गांव कड़ामी और मनियारपुर में पहुंची। डॉ. बलिंदर सिंह ने बताया कि 10 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए। कडामी मे 61 और मनियारपुर में 55 लोग चेकअप के लिए पहुंचे। सभी ग्रामीणों को जांच के बाद नि:शुल्क दवाई दी गई। इसके साथ-साथ गांवों में नवीन संकल्प शिविरों का भी आयोजन किया गया। 79 लोगों के पेंशन, आधार और परिवार पहचान पत्र दुरूस्त किये गये और 4 लोगों को नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी गई। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, स्वास्थ्य और संचार किसी भी क्षेत्र की मजबूती का आधार हैं। इसी विजन के तहत उन्होंने नवीन जिंदल फाउंडेशन के जरिए यशस्वी छात्रवृत्ति योजना एवं निशुल्क उपचार सेवा योजना चलाई हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed