फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New police captain Varun Singla took charge

Kurukshetra News: नए पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
New police captain Varun Singla took charge
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के नए कप्तान वरुण सिंगला ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सलामी गार्द ने उनको सलामी दी। उधर, तबादला होने पर पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को साधारण तरीके से विदाई दी गई। कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद नए पुलिस कप्तान ने पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्यालय में चलने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि किसी भी शाखा में कोई भी कार्य अनावश्यक तौर से लंबित न रखा जाए। अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस से संबंधित आमजन और जनहित के कार्यों को वरीयता देते हुए कार्रवाई की जाए। उधर, विदाई पार्टी के बाद स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है। परिवार का मुखिया हमेशा अपने परिवार की प्रगति चाहता है। कुरुक्षेत्र में करीब डेढ़ महीने के कार्यकाल वे भुला नहीं पाएंगे। सभी कर्मी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed