{"_id":"66527dbb7e7dd9fc000e2b87","slug":"neither-age-nor-disability-could-become-a-hindrance-people-showed-courage-to-vote-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-118676-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: उम्र और न ही दिव्यांगता बन पाई बाधा, मतदान के लिए दिखाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: उम्र और न ही दिव्यांगता बन पाई बाधा, मतदान के लिए दिखाया हौसला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शनिवार को मतदान के लिए बुजुर्ग, युवा और महिलाओं में रहा काफी उत्साह रहा। एक ओर जहां 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं में पहली बार मतदान करने की खुशी थी। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान के प्रति जोश युवाओं से कम नहीं था। हालांकि कई बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता ऐसे भी थे जो चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ थे लेकिन उन्होंने मतदान करके देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चुनाव आयोग की ओर से गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष तौर पर दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रोत्सहित करने के लिए मतदान केंद्र बनाया गया, जहां हर किसी का हौंसला सक्षम व्यक्ति से भी बढ़कर दिखाई दिया। ऐसे ही महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बनाए मतदान केंद्र पर बुुजुर्ग से लेकर बीमार मतदाताओं में भी हौंसला दिखाई दिया। दोनों पोलिंग बूथों पर सिकुल कुमार, कांता देवी, सीमा देवी, हंसराज, सुदेश,कमल देवी, सुखबीर ,बीना देवी सहित अन्य मतदाताओं ने मतदान कर खुशी जाहिर की।
चलने-फिरने में असमर्थ 84 वर्षीय सेवानिवृत बीईओ प्रेम गुप्ता व्हील चेयर से पहुंची
गुरुनानक देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं का आना शुरू हो गया। हालांकि धूप बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ रही थी लेकिन मतदान चलता रहा। इसी मतदान केंद्र में 84 वर्ष की एक ऐसी बुजुर्ग महिला प्रेम गुप्ता मतदान करने पहुंची। वह खंड शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत हैं और चलने फिरने में असमर्थ थी। ये व्हील चेयर पर अपना वोट देकर आई महिला। उन्होंने बताया कि वह पिछले 55 वर्षों से मतदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है क्योंकि इसके कारण हम अपने देश को एक मजबूत लोकतंत्र प्रदान कर सकते हैं। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
गर्भवती काजल ने पहली बार मतदान कर पूरा किया संकल्प
गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र पर 23 वर्षीय कीर्ति नगर निवासी गर्भवती काजल ने भी मतदान किया। उन्होंने बताया कि वह पहली बार मतदान करने पहुंची है। हर किसी से सुनते थे कि हम अपना वोट देकर देश में नई सरकार चुनते हैं। इस बात से प्रेरित होकर इस बार वह भी अपना वोट देकर देश की एक नई सरकार चुनने की भागीदार बनी है। मतदान करने का उन्होंने अपना संकल्प भी पूरा किया।
स्कूटी पर बैठाकर बुुजुर्ग महिला काे मतदान केंद्र में पहुंचाया
महावीर जैन पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र में तपती दोपहर में 88 वर्षीय स्वर्णलता पहुंची। चलने-फिरने में असमर्थता के चलते परिजनों ने स्कूटी पर बैठाकर उसे केंद्र के अंदर पहुंचाया और मतदान कराया। उन्होंने बताया वोट देना उनकी हमेशा ही प्राथमिकता है चाहे वह कार्य किसी की भी मदद से किया जाए।