फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navjot Kaur: Olympian Navjot Kaur tied the knot with Gary of Canada

Navjot Kaur: कनाडा के गैरी संग शादी के बंधन में बंधी ओलंपियन नवजोत कौर, कई हॉकी खिलाड़ियों ने की शिरकत

Fri, 02 Feb 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 10:38 PM IST
सार

गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नवजोत और गैरी का विवाह संपन्न हो गया। क्षेत्र की गण्यमान्य हस्तियों समेत कई हॉकी खिलाड़ियों ने शिरकत की है। 

विज्ञापन
Navjot Kaur: Olympian Navjot Kaur tied the knot with Gary of Canada
ओलंपियन नवजोत कौर अपने पति गैरी नागपाल के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन नवजोत कौर शुक्रवार को कनाडा के गैरी नागपाल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब में विवाह संपन्न हुआ। जहां हेड ग्रंथी अवतार सिंह ने नवजोत कौर व गैरी नागपाल के फेरे सिख रीति रिवाज से करवाए। इसके बाद यह जोड़ी उगाला स्थित एक निजी रिसोर्ट में पहुंची, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न हॉकी खिलाड़ियों ने शिरकत की।

विज्ञापन


गैरी नागपाल अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी भूपिंद्र कौर और रणबीर सिंह के बेटे हैं। भीम अवार्ड प्राप्त भूपिंद्र कौर शाहाबाद की ही हॉकी खिलाड़ी हैं। ओलंपियन नवजोत की शादी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर, लखविंद्र कौर, रमणीक कौर, किरण बाला, जवायदीप कौर, सिमरजीत कौर, मनजीत कौर, रीत, प्रियंका, गुरलीन कौर, अमरिंद्र कौर, जसप्रीत कौर, गगनदीप कौर, भारतीय टीम की गोलकीपर रही योगिता, सुखजीत कौर, मिजोरम से विशेष रूप से आई रालटे सहित हॉकी से जुड़ी अनेक हस्तियां पहुंची और ओलंपियन नवजोत कौर व गैरी नागपाल को बधाई दी।
विज्ञापन


वहीं शाहाबाद से विधायक रामकरण, पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्तरा, संतोख सिंह हांडा, बलराज सिंह ग्रेवाल, जिप सदस्य कंवरपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी विवाह समारोह में शिरकत कर नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवजोत कौर ने भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए वर्ष 2016 और 2021 में ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वर्ष 2021 के ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे नंबर पर रही थी। इसके अलावा नवजोत ने तीन सीनियर वर्ल्ड कप, एक जूनियर वर्ल्ड कप और दो बार एशियन गेमों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी तरह वर्ष 2018 की एशियन गेम्स में सिल्वर और 2014 की एशियन गेम्स में कांस्य पदक देश की झोली में डाला था।


नवजोत कौर टीम की मिड फील्डर खिलाड़ी रहीं हैं और अब तक 209 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। नवजोत कौर 2011 में इंडिया टीम में शामिल हुई थीं। भीम अवार्ड प्राप्त कर चुकीं नवजोत कौर का हॉकी कॅरिअर का सफर शाहाबाद के एसजीएनपी स्कूल से कोच बलदेव सिंह के सानिध्य में शुरू हुआ था। वर्तमान में नवजोत कौर आरसीएफ कपूरथला में ओएसडी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर तैनात हैं। आसपास के लोग भी उन्हें बधाई देने के लिए देर शाम तक आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed