फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nalvi-Madanpur bridge dedicated to the public, Kurukshetra

नलवी-मदनपुर पुल जनता को समर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nalvi-Madanpur bridge dedicated to the public, Kurukshetra
नलवी-मदनपुर पुल जनता को समर्पित करते विधायक रामकरण काला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बना नलवी-मदनपुर पुल मंगलवारकोजनता को समर्पित कर दिया गया। पूजा अर्चना के बाद पुल को विधिवत शुरू कर दिया गया।
विधायक रामकरण काला ने कहा कि इस पुल के निर्माण से 50 से भी अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा। पुल के निर्माण से नलवी-ठोल रोड और मदन-पुर झांसा सड़कें आपस में जुड़ गई हैं। अब नलवी सड़क पर स्थित गांव के लोगों को मदनपुर आदि गांवों और जीटी रोड पर जाने के लिए ज्यादा लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि मारकंडा नदी पर बने इस इस पुल ने दो सड़कों को आपस में जोड़ कर कई किलोमीटर का सफर कम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 50 से भी अधिक गांव के लोग इस पुल के निर्माण की मांग कई वर्षों से कर रहे थे। अब उनकी मांग पर अमलीजामा पहना दिया गया है। कुछ परिवार ऐसे भी थे, जिनकी कुछ जमीन नदी के इस तरफ और कुछ जमीन नदी के दूसरी तरफ पड़ती थी। ऐसे में उन्हें जमीन की देखभाल करने में परेशानी आती थी, लेकिन अब इस पुल ने दो सड़कों आपस में जोड़कर ग्रामीणों की समस्या खत्म कर दी हैं। इस पुल पर लाइट का प्रबंध किया जाएगा ताकि रात्रि के समय लोगों को यहां आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर जगबीर सिंह, कंवरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed