फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naked body of missing youth found in Gudha Stadium, Kurukshetra

लापता युवक का नग्न शव गुढ़ा स्टेडियम में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Naked body of missing youth found in Gudha Stadium, Kurukshetra
मौके पर कागजी कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/बाबैन। महुआ खेड़ा के रहने वाले 23 वर्षीय गुरविंद्र नरवाल उर्फ सागर का शव गांव गुढ़ा स्टेडियम में नग्न अवस्था में मिला है। वह शुक्रवार देर शाम से लापता था। उसके मुंह, छाती और सिर में चोट के गहरे निशान मिले। आंख व मुंह पर सूजन थी। शव के करीब से ही पुलिस ने एक ईंट भी बरामद की है, जिस पर खून लगा है।
शनिवार की सुबह योग करने स्टेडियम पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने गुरविंद्र की हत्या का आरोप गांव के ही नीरज और गांव गुढ़ा वासी प्रिंस पर लगाया है। 21 अप्रैल को गुरविंद्र का नीरज के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्ष का आपसी फैसला हो गया था। आरोप है कि नीरज ने रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर नीरज और प्रिंस को नामजद करते हुए उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में जसविंद्र वासी महुआ खेड़ी ने बताया कि उसके पोता गुरविंद्र शुक्रवार शाम से लापता था। गांव गुढ़ा का प्रिंस शाम के समय गुरविंद्र को घर बुलाने पहुंचा था। उसके बुलावे पर गुरविंद्र उसके साथ बाइक पर चला गया था। देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। सुबह उन्हें सूचना मिली कि गुढ़ा स्टेडियम में एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त गुरविंद्र के रूप में की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नीरज के साथ गुरविंदर की कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसने अपने साथी प्रिंस व अन्य युवक के साथ मिलकर गुरविंद्र की हत्या करके शव स्टेडियम में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
गुरविंद्र नरवाल उर्फ सागर अपने परिवार का इकलौता चिराग था। चार साल पहले उसकी माता रेखा देवी का कैंसर के कारण निधन हो गया था। उसकी बड़ी बहन तमन्ना ऑस्ट्रेलिया में है। अब परिवार के वंश को आगे बढ़ाना वाला कोई नहीं है। गुरविंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच : नायब सिंह
थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने नीरज, प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शव के पास से एक ईंट बरामद की है। ईंट पर खून लगा है। मृतक के मुंह, सिर पर छाती पर चोट के गहरे निशान है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
नशेड़ियों का अड्डा बना खेल मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिस स्टेडियम में महुआ खेड़ी के 23 वर्षीय युवक गुरविंद्र नरवाल उर्फ सागर का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ, उस स्टेडियम की रखवाली के लिए कोई चौकीदार नियुक्त नहीं किया गया। यह स्टेडियम नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। रात के समय लोग यहां आने से भी घबराते हैं। अब इस स्टेडियम पर युवक की हत्या होने का दाग भी लग गया।
करीब 15 साल पहले गांव गुढ़ा में इस स्टेडियम का निर्माण कांग्रेस के शासन काल में हुआ था। सात एकड़ में बने इस स्टेडियम में बिजली और पानी की मूलभूत सुविधा भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय स्टेडियम के पास से गुजरते हुए भी डर लगता है। स्टेडियम में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर कर रहे हैं कि गुरविंद्र की बेरहमी से हत्या करके उसके शव को यहां डाला गया है, क्योंकि स्टेडियम गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर के फासले पर है।
वहीं जिस अवस्था में गुरविंद्र का शव बरामद हुआ उसे देखने प्रतीत हो रहा है कि गुरविंद्र पर पंच पहनकर ताबड़तोड़ हमले किए गए। उसके मुंह छाती, सिर और पेट पर चोट के गहरे निशान थे। आरोपी हत्या के बाद उसके शव को घसीटते हुए स्टेडियम लाए और फेंककर फरार हो गए, क्योंकि गुरविंद्र की टांग और बाजू में एक कपड़ा बंधा था।

वहींगांव गुढ़ा के निवर्तमान सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि पंचायत के कार्यकाल में स्टेडियम में कई काम हुए। स्टेडियम में पार्क का निर्माण कराया गया। झूले लगाए गए और अन्य सुविधा भी मुहैया कराई गई, मगर अब उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। सरकार से स्टेडियम के रखरखाव के लिए गुहार लगाई जाएगी।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करती पुलिस व एफएसएल की टीम।  संवाद

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करती पुलिस व एफएसएल की टीम। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed