फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   nagar parishad made a new strategy to collect garbage user charge

अब होटलों-ढाबों से रिकवरी के प्रयास होंगे तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad made a new strategy to collect garbage user charge
घरों से कूड़ा यूजर चार्जेज से अच्छी-खासी रिकवरी होने के बाद अब नगर परिषद थानेसर ने होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों से रिकवरी करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इनसे कूड़ा यूजर चार्ज वसूलने के लिए न केवल नगर परिषद द्वारा टीम गठित कर सर्वे कराया जा रहा है, बल्कि जिस किसी होटल इत्यादि पर पिछला चार्ज भी बकाया है उसे भी वसूलने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने कहा कि घरों से कूड़ा उठान करने की एवज में नप द्वारा यूजर चार्ज लोगों द्वारा वसूल किया जाता है, जिसमें पिछले दो माह के दौरान करीब 34 लाख की रिकवरी की गई है, जिससे नप की भी आर्थिक हालत में सुधार हुआ है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब नप कर्मियों की ओर से शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों व गेस्ट हाउस की सूची तैयार की जा रही है। इनसे निकलने वाला कूड़ा जो टिप्पर इत्यादि में डाला जाता है उसकी एवज में कूड़ा यूजर चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन

जो होटल मालिक नियमानुसार रसीद नहीं कटवा रहे हैं उनसे नप द्वारा चार्ज वसूल किया जाएगा। इससे जहां नप की आमदनी में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। गोगिया ने अन्य लोगों से भी कहा कि वे भी नियमानुसार नप का हर प्रकार का टैक्स भरें। उन्होंने लोगों से कहा कि नप की किसी भी प्रकार की समस्या के हल के लिए हेल्प डेस्क जिसका नंबर 7419930100 है पर संपर्क करें। नगर परिषद थानेसर द्वारा लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबीन में डालने के लिए जागरूक करने के लिए वार्ड वाइज सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन-2022 के सिटी टीम लीडर स्वच्छ भारत मिशन रजत कुमार ने बताया कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह के निर्देशानुसार करीब 20 युवाओं को वार्ड अनुसार क्षेत्र में भेजा गया है जोकि लोगों को स्वच्छता के प्रति व गंदगी न फैलाने बारे तो जागरूक करेंगे ही साथ सभी प्रकार के टैक्स नप में जमा करवाने के फायदे भी लोगों को बताएंगे। सिटी टीम लीडर रजत कुमार ने कहा कि शहर की रैंकिंग को ऊपर ले जाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सक्षम युवाओं द्वारा अपने घर से अलग-अलग डस्टबीन में गीला व सूखा कूड़ा डालने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed