फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nagar Kirtan taken out in Shahabad, Kurukshetra

शाहाबाद में निकाला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out in Shahabad, Kurukshetra
नगर कीर्तन में पालकी साहिब के दर्शन करती संगत। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरू हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की।
नगर कीर्तन का जगह-जगह तोरणद्वार सजाकर स्वागत किया गया। वहीं मिनी हेलिकॉप्टर से पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा की गई। गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ज्ञानी साहिब सिंह, ज्ञानी पतविंद्र सिंह सहित शबद जत्थों ने गुरबाणी का गायन किया। नगर कीर्तन पुराने एचएसवीपी सेक्टर, लाडवा रोड, देवी मंदिर रोड, डीएवी स्कूल रोड, जगदीश मार्ग, हनुमान मंदिर रोड, सिविल अस्पताल रोड, जगदीश पार्क, महाराज दलेल सिंह जी कुटिया, बराड़ा रोड से होता हुआ गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा।
विज्ञापन

यहां संगत ने लंगर ग्रहण किया। इसके बाद नगर कीर्तन अन्य बाजारों से होते हुए वापस गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार पहुंचा। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, नपा के पूर्व प्रधान हरीश कवात्रा, प्रभजीत तनेजा, निर्मल सिंह विर्क, सुरेंद्र पाल, जगदेव सिंह, भगवंत सिंह, कुलवंत सिंह चावला, इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया
शाहाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार सिंह की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की प्रभात फेरी का आयोजन नपा के पूर्व प्रधान हरीश कवात्रा की ओर से किया गया। कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने कथा के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला और गुरु जी के साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजक परिवार हरीश कवात्रा, ममता कवात्रा व गगन कवात्रा को सिरोपा भेंट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed