जिसका हम समर्थन करेंगे वही होगा अगला सीएम: सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 28 नवंबर को की जाने वाली रैली में विशेष लोगों की ओर से खलल डाला जा सकता है, लेकिन इसको लेकर वह पूरी तरह से सजग है। उन्होंने दावा कि अगले चुनाव में जिसे वे समर्थन करेंगे, वही मुख्यमंत्री होगा। सांसद सैनी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के बाद बैरागी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा में तांडव हुआ, ऐसा भविष्य में न हो , इसके लिए रैली जागरूक करेगी और अपने हक की हुंकार भरेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें तोड़ने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन अगले चुनाव में उन्हें इस वर्ग की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कई बार उन पर हमले की कोशिश की गई। यहां तक की सीएम को लेकर भी गलत टिप्पणी की गई । ऐसे लोगों की क्या मानसिकता है, यह सभी जान चुके है।ं उन्होंने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है और करीब 5 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। रैली को लेकर वह प्रदेश भर के अधिकतर क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह रैली न केवल भाईचारा बनाने व एक दबे हुए वर्ग में उत्साह जगाने का कार्य करेगी बल्कि रिकार्डतोड़ भी साबित होगी।