फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP inspects state-of-the-art gym equipment

Kurukshetra News: सांसद ने अत्याधुनिक जिम के उपकरणों का किया अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
MP inspects state-of-the-art gym equipment
पिहोवा। वर्तमान समय में अनुचित खानपान, व्यस्त जीवनशैली, मोबाइल व इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता, तनाव व शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण युवा धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। इसके अलावा, नशे की बढ़ती लत और अस्वस्थ आदतें भी समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं। यह कहना है सांसद नवीन जिंदल का। वे संसदीय क्षेत्र में भेजे जाने वाले अत्याधुनिक जिम के सभी उपकरणों का अवलोकन कर रहे थे।
विज्ञापन

नवीन जिंदल फ्रेंडस क्लब, युवाओं में फिटनेस, आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने का एक प्रयास है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि नवीन फ्रेंडस क्लब क्लब के नाम से आरंभ किए गए ये अत्याधुनिक जिम युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है। अगर यह शक्ति स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान हो, तो राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

अपनी इसी सोच को साकार करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में 12 स्थानों पर अत्याधुनिक जिम स्थापित करने कार्य आरंभ किया है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं के लिए फिटनेस और स्वास्थ्य का केंद्र बनेंगे। सांसद नवीन जिंदल ने इन स्थानों पर भेजे जाने वाले सभी उपकरणों का अवलोकन करते हुए नवीन जिंदल फाउंडेशन के सदस्यों को निर्देश दिये कि नवीन जिंदल फ्रेंडस क्लब के अंतर्गत इन जिमों को आदर्श जिम के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि भविष्य में युवाओं को सही व्यायाम तकनीकों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षकों के विशेष सेशंस और सेमिनारों का भी प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed