{"_id":"640487d064b027dd81069006","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-in-kurukshetra-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रोले की चपेट में आए बाइक सवार, मां-बेटे की मौत, पिता-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रोले की चपेट में आए बाइक सवार, मां-बेटे की मौत, पिता-बेटी घायल
Sun, 05 Mar 2023 05:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:45 PM IST
सार
हादसे में संतोष व जश्न की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खजान सिंह व बेटी विधि घायल हो गए। विधि को गंभीर हालत के चलते शाहाबाद से कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शाहाबाद के लाडवा चौक पर दर्दनाक हादसे में मां व बेटे की मौत हो गई जबकि पिता व बेटी घायल हो गए। बेटी की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद गांव हरियापुर के रहने वाले खजान सिंह बाइक पर सवार होकर अंबाला से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक पर ही उसके साथ पत्नी संतोष, बेटी विधि व बेटा जश्न भी सवार था। वे जैसे ही शाहाबाद के लाडवा चौक पर पहुंचे तो लाडवा की ओर से आए एक ट्राले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस हादसे में संतोष व जश्न की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खजान सिंह व बेटी विधि घायल हो गए। विधि को गंभीर हालत के चलते शाहाबाद से कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ट्राला चालक फरार है।
विज्ञापन