फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Morni will become an adventure sports hub, Kurukshetra

एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनेगा मोरनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Morni will become an adventure sports hub, Kurukshetra
संदीप सिंह। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। इसके लिए मोरनी क्षेत्र को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। महान एथलीट सरदार मिल्खा सिंह के नाम पर मोरनी में एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब स्थापित किया गया है। इसके तहत युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में रोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मुंबई में स्टार स्पोर्ट्स एसिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम से लौटने के बाद अपने आवास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा के युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक में कुल छह व्यक्तिगत पदक में तीन पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी और महिला हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से रहे। उन्होंने अपने दमखम और कौशल से सबका मन जीता है। पैरालंपिक में भी देश को मिले 19 में छह पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं। इन सबको 52 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ियों को वर्ष 2022 में राष्ट्रपति ने दो पद्मश्री, चार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, आठ अर्जुन, तीन द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा एक मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। कहा कि इस वर्ष हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इसके अंतर्गत खेलों का विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है जो भविष्य में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed