फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than half of the 206 CCTV cameras installed in the city are out of order.

Kurukshetra News: शहर में लगे 206 सीसीटीवी कैमरों में आधे से ज्यादा खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
More than half of the 206 CCTV cameras installed in the city are out of order.
कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज की तरफ जाने वाले चौक पर लगा इकलौता कैमरा। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। शहर में सीसीटीवी कैमरों की कमी चिंता का विषय है। शहर में हर दिन कोई न कोई वारदात हो रही हैं। सीसीटीवी न होने के कारण पुलिस को दुकानों में लगे सीसीटीवी के सहारे अपनी जांच को आगे बढ़ाना पड़ता है। शहर की सड़कों पर लगे कैमरे भी सही से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे शहर की सुरक्षा सिर्फ 206 सीसीटीवी के सहारे है। इन 206 में से आधे से ज्यादा सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। वहीं शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय इन सड़कों पर गुजरने वाले लोगों और खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के बीच में काफी दूरी है और लाइटें बंद पड़ी हैं। ऐसे में तीर्थ पर आए श्रद्धालु महिलाओं व रात के समय ब्रह्मसरोवर पर सैर करने आई महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य महिला डीएन कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक भी कैमरा नजर नहीं आता। हालांकि रेलवे रोड पर डीएन कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क की तरफ एक सीसीटीवी जरूर लगाया हुआ है, जबकि काॅलेज के सामने एक भी सरकारी कैमरा नहीं है। यहां लगे अधिकतर कैमरे निजी दुकानदारों और अस्पतालों के ही हैं, जो अपनी-अपनी दुकानों और परिसरों तक ही सीमित हैं।

इस व्यस्त सड़क पर सरकारी निगरानी के अभाव में असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं और इसका फायदा उठाते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दिन के समय बाइक और स्कूटी सवार युवक तेज आवाज में पटाखे जैसे शोर करते हुए गुजरते हैं जिससे न केवल कारोबार प्रभावित होता है बल्कि काॅलेज में पढ़ने आने वाली युवतियां भी असहज महसूस करती हैं।

कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज की तरफ जाने वाले चौक पर लगा इकलौता कैमरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज की तरफ जाने वाले चौक पर लगा इकलौता कैमरा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed