फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than eight lakh rupees were withdrawn from the farmer's account by installing the app.

Kurukshetra News: एप इंस्टॉल करवाकर किसान के खाते से निकाले आठ लाख से अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
More than eight lakh rupees were withdrawn from the farmer's account by installing the app.
कुरुक्षेत्र। मोबाइल में एप इंस्टॉल करवाकर जालसाज ने किसान के खाते से आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। किसान ने अपने अकाउंट की स्टेटमेंट निकलवाई तो पैसे कटने की बात सामने आई। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी बारवा ने बताया कि एक फरवरी को उसने अपने मोबाइल नंबर पर 899 रुपये का रिचार्ज किया था, मगर पैसे कटने के बाद भी उसका रिचार्ज नहीं हुआ था। तब उसने कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल किया था, जिसमें कंपनी कर्मी ने तीन दिन में उसके रिचार्ज की राशि वापस आने का आश्वासन दिया था। उसके बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसे खोलने पर उसके मोबाइल में एक एप इंस्टॉल हो गई। कंपनी कर्मी के कहने पर उसने सारी जानकारी उसे दे दी। उसके बाद मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें उसका नेट बैंकिंग का मोबाइल नंबर बदल गया, जबकि उसके पास कोई ओटीपी नहीं आया था। शक होने पर उसने अपने बैंक जाकर स्टेटमेंट की जांच कराई। इसमें उसके अकाउंट से कुल 8,02,997 रुपये कट गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed