फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   monthly fair of sangmeshwar dam cancil

संगमेश्वर धाम अरुणाय में लगने वाला मासिक त्रयोदशी मेला भी रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
monthly fair of sangmeshwar dam cancil
पिहोवा। कोरोना वायरस के भय के कारण चैत्र-चौदस मेला रद्द होने के बाद अब ऐतिहासिक संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में होने वाले सभी कार्यक्रम मंदिर कमेटी की ओर से 31 मार्च तक रद् कर दिए गए है। हालांकि इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में संगमेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सकेंगे, लेकिन मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना पर प्रतिबंध रहेगा। ये जानकारी मंदिर के व्यवस्थापक महंत विश्वनाथ गिरी ने दी।
विज्ञापन

सेवा दल के प्रधान भूषण गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से त्रशोदशी पर लगने वाला मासिक मेला रद कर दिया गया है। सभी धर्मशाला संचालकों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी यात्री को धर्मशाला में ठहरने न दें। इसके अतिरिक्त भंडारा लगाने वाली संस्थाओं को भी भंडारा न लगाने के निर्देश दिए गए है। मालूम हो प्रत्येक माह लगने वाले त्रयोदशी मेले में हजारों श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के भय के चलते मंदिर प्रशासन मेला रद करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर सकेंगे, लेकिन पूजा अर्चना पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

बाक्स
जलाभिषेक से पहले सेनिटाइजर व डेटोल से होंगे हाथ साफ: भूषण, फोटो 08
सेवा दल के प्रधान भूषण गौतम ने बताया कि पहले की भांति श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से कुछ ठोस कदम उठाए गए है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर ही डेटोल व सेनेटाइजर से हाथ धुलवाएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक-एक व्यक्ति को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। अगर त्रयोदशी पर श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई तो उनको दर्शन करवाने के लिए उनके बीच में एक मीटर का फासला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed