फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monica stood first in the block level best mother competition.

Kurukshetra News: ब्लाक स्तरीय बेस्ट मदर प्रतियोगिता में मोनिका रही प्रथम

Tue, 09 Jul 2024 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Monica stood first in the block level best mother competition.
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग थानेसर ग्रामीण की सीडीपीओ प्रीति के मार्गदर्शन में विभाग के कार्यालय में सोमवार को ब्लाक स्तरीय बेस्ट मदर पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण सर्कल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोनिका धुराला ने प्रथम, रूपा अमीन ने द्वितीय तथा अलका सिरसमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीडीपीओ प्रीति ने महिलाओं को आपकी बेटी हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए पे्ररित करें। सुपरवाइजर पे्रमलता ने महिलाओं को बच्चे के खान-पान व साफ-सफाई के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने भोजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर सुपरवाइजर शोभा, कांता, अनु, विनय व रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed