{"_id":"636575a32bb59b74b92fe715","slug":"missing-teenager-s-body-found-from-sirsa-branch-kaithal-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1264707108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा ब्रांच कैथल से मिला लापता किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा ब्रांच कैथल से मिला लापता किशोर का शव
विज्ञापन
रजत की फाइल फोटो।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी के लापता 15 वर्षीय रजत का शव काकौत हेड सिरसा ब्रांच कैथल से बरामद हुआ। रजत पिछले 11 दिनों से लापता था, जिसकी तलाश के लिए परिजन और पुलिस सर्च अभियान चला चला थे। वहीं पुलिस रजत की मौत के कारणों की तलाश में जुटी है। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को रजत के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 26 अक्तूबर को रजत अपने गांव के ही सचिन की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में कई अन्य बच्चे भी शामिल हुए थे,। देर रात तक भी रजत घर नहीं लौटा तो उसके पिता विनोद की शिकायत पर कृष्णा गेट पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। वहीं मामले में कार्रवाई न होने नाराज होकर परिजनों ने एलएनजेपी अस्पताल के सामने पिपली-थर्ड गेट मार्ग को जाम भी किया था। इस मामले की जांच सीआईए दो को सौंपी गई थी।
सीआईए दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिछले चार दिन नहर के आसपास रजत की तलाश कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे टीम को काकौत हेड सिरसा ब्रांच कैथल से एक बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त उसके परिजनों ने रजत के रूप में कर दी। शव गल और सड़ चुका था। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। कल्पना चावला अस्पताल में शनिवार को रजत शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही रजत की मौत का राज खुलेगा। इसी मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

काकौत हेड पर कागजी कार्रवाई करती सीआईए दो की टीम। संवाद- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन