{"_id":"67e85131822cd0acce05932c","slug":"mishka-selected-for-gymnastics-world-championship-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133447-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मिश्का का जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मिश्का का जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिश्का को सम्मानित करती हुई प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक। संवाद
कुरुक्षेत्र। रिदमिक जिम्नास्टिक में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन की छात्रा मिश्का तुर्क का जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्राचार्या गीतिका जसूजा ने बताया कि मिश्का शुरू से ही एक प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसने दूसरी कक्षा से ही जिम्नास्टिक का अभ्यास आरंभ कर दिया था। 18 जून से 22 जून तक सोफिया बुलगेरिया में आयोजित होने वाली विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में चयन से पूरा स्कूल गर्व महसूस कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिश्का की यात्रा 11 फरवरी को जम्मू कश्मीर में आयोजित ट्रायल के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुई। उसकी प्रतिभा और समर्पण ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मिश्का-2024 में उज्बेकिस्तान में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है तथा खेलो हरियाणा व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी विजय प्राप्त कर चुकी है। मिश्का ने कहा कि इस उपलब्धि में उसके अभिभावकों व शिक्षकों का योगदान है। उन्होंने खासतौर पर उपलब्धि का श्रेय डॉ. दीपक तुर्क, डॉ. सोनिया तुर्क, प्रशिक्षक डॉ. राजेश सहारन और रितु भारती को दिया।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि संस्थान निदेशिका प्रो. किरण सिंह रहीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में बी फार्मेसी (प्रथम से चतुर्थ वर्ष) और एम फार्मेसी (प्रथम और द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकशी, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला), 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लिया।
वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट के कड़े मुकाबलों के बाद, बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। खेल महोत्सव के समापन पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रो. किरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में खेलों की विशेष भूमिका है। खेल मनुष्य के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी सहायक हैं। कुवि खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने कहा कि युवाओं को दिनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए। खेलों से अनुशासन, संयम एवं नेतृत्व जैसे गुणों का विकास भी होता है।