फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ministers did the conch shell of Pehowa nap election, Kurukshetra

मंत्रियों ने किया पिहोवा नप चुनाव का शंखनाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ministers did the conch shell of Pehowa nap election, Kurukshetra
कार्यक्रम के मुख्यातिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के हाथ में मोली बांधते पंडित। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी के सरस्वती द्वार पर हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री और खेल राज्यमंत्री ने भारत माता की जयघोष के साथ पिहोवा नगर पालिका चुनाव का शंखनाद कर दिया। शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता व खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शहर के करीब सभी समुदाय की ओर से रविवार को आयोजित एक दर्जन सभाओं में हिस्सा लिया। सभाओं में दोनों मंत्रियों ने लोगों से अपने मन की बात और सरकार के विकास से जुड़े कई मुद्दे साझा किए।
कमल गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है, लेकिन राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान सबसे बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है। चुनावों के समय प्रत्येक नागरिक को देश के हित के प्रति सोचते हुए अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

पिहोवा की जनता खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को शहरी निकाय मंत्री के रूप में ही देखें। पिहोवा और इस्माईलाबाद की नगरपालिकाओं से संबंधित जो भी विकास कार्य पर्ची पर लिखकर दे देंगे, उस विकास कार्य को सरकार तुरंत पूरा करेगी। इस पर्ची का एक भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। पिहोवा के 17 वार्डों और 28 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के विकास और देश के सम्मान की एक-एक गाथा को प्रत्येक घर पर पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर टी से दौड़ेगी विकास की गाड़ी
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि फोर टी से विकास कार्य की गाड़ी दौड़ेगी। इस गाड़ी के चार टायरों में पहला टायर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरा टायर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तीसरा टायर जनप्रतिनिधि और चौथा टायर आम नागरिक होगा। इस शहर के प्रत्येक वार्ड में सरकार की तरफ से गलियों, नालियों, सड़कों और अन्य विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। जिस भी वार्ड में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed