फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Millions cheated on the pretext of taking them to Australia after getting married

शादी करके ऑस्ट्रेलिया ले जाने का झांसा दे ठगे 57 लाख, चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Millions cheated on the pretext of taking them to Australia after getting married
शादी करके युवक को ऑस्ट्रेलिया ले जाने के नाम पर 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुनील वासी बचगांवा ने बताया कि रजनी वासी गांधी नगर, जुलाई 2018 में आईलेट्स करके ऑस्ट्रेलिया गई थी। उस दौरान रजनी की मां सावित्री व मामी गीता वासी परस कॉलोनी उसके घरवालों के कहने लगे कि उनकी बेटी रजनी ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। वह अपनी बेटी का रिश्ता सुनील के साथ करना चाहते हैं। रजनी शादी होने के बाद वह सुनील कुमार को भी ऑस्ट्रेलिया बुला लेगी। उनकी बातों में आकर उसका रिश्ता रजनी के साथ हुआ था। नवंबर 2018 में रजनी भारत आ गई थी। अगले महीने दो दिसंबर को उसकी शादी रजनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के समय उन्होंने रजनी को 10 तोले सोने व चांदी के जेवरात दिए थे। एक महीना के बाद रजनी जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। रजनी ने उससे कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में एमटेक करना चाहती है, लेकिन उसके परिजनों के पास इतने पैसे नहीं है। इस पर उसने रजनी को ऑस्ट्रेलिया में एमटेक कराने का आश्वासन दिया था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई, रहना व खाना का सारा खर्चा रजनी ने उससे ही लिया था। इसी साल उसने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा की फाइल लगाई थी, लेकिन उसका वीजा नहीं लगा पाया था। तब उसने फरवरी 2022 में दोबारा फाइल लगाई थी। इस बार रजनी ने उससे कहा कि फाइल लगाने के लिए वकील की फीस तीन हजार डॉलर देने होंगे। तब उसने तीन हजार डॉलर वेर्स्टन यूनियन के जरिये रजनी को भेजे थे, लेकिन रजनी ने उसे न बुलाने की नीयत से फाइल वापस ले ली थी। बातचीत करने पर रजनी ने उसे ऑस्ट्रेलिया बुलाने से मना कर दिया था। उसने रजनी की मां, मामी व मामा सतीश से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उसका रजनी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपियों ने साजिश के तहत उन लोगों के साथ करीब 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी की हैै। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed