फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Millions cheated in the name of sending them to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी, दंपती नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Millions cheated in the name of sending them to Canada
कनाडा भेजने के नाम पर एक दंपती पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी दंपती ने शिकायतकर्ता को कनाडा की बजाए दुबई भेज दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में अमित व योगेश वासी बन ने कहा कि नोहनी वासी गुरविंद्र सिंह ने उनकी मुलाकात सुखविंद्र सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर वासी मैहतपुर नवांशहर (पंजाब) से कराई थी। आरोपियों ने दोनों को सात-सात लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने उनसे पैसे लेकर उन्हें दुबई भेज दिया, जहां से उन्हें कनाडा नहीं भेजा गया। वे डेढ़ साल तक अपने खर्च पर दुबई में रहे। इसके बाद वे अपने गांव आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों से फोन पर काफी बार संपर्क किया। आरोपी कोई संतोषजनक जवाब न देकर उन्हें गुमराह करते रहे। वे आरोपियों के पार्टनर गुरविंद्र के घर भी दो-तीन बार गए, मगर उनकी रकम नहीं लौटाई गई। तंग आकर उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत दी। इस पर सुखजिंद्र और गुरविंद्र 25 अप्रैल को लाडवा थाने में आए और उन्होंने बाहर ही मामला निपटाने की मांग रखी। उसी दिन सुखजिंद्र ने उन्हें छह-छह लाख के दो चेक दिए। एक चेक सात मई व दूसरा सात जून का था। उसने कहा कि दो महीने के अंदर सारी रकम चुका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरविंद्र ने लाडवा थाने में लिखित बयान दिया था कि यदि सुखजिंद्र उसकी पेमेंट नहीं करता तो वह उसके खिलाफ गवाही देगा। गुरविंद्र ने उनसे 50 हजार रुपये लिए थे, जो उसने वापस कर दिए। उन्होेंने 10 मई को छह लाख रुपये का चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने फोन पर संपर्क किया तो दंपती गुमराह करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने दंपती को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed