फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mexico was sent instead of America for 28 lakhs

अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mexico was sent instead of America for 28 lakhs
अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह वासी बोधनी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी ने अमेरिका भेजने के लिए 28 लाख रुपये में सौदा तय किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने की कोशिश की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 12 अगस्त 2020 को कुलदीप सिंह वासी कराह साहिब ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अमेरिका जाना चाहता था। उसकी जान पहचान मलकीत सिंह के साथ कुरुक्षेत्र में हो गई थी। मलकीत सिंह ने उसे 28 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर उसने 24 अप्रैल 2018 को उसे 15 लाख रुपये नकद, पासपोर्ट व अन्य कागजात दिए। आरोपी ने उसे जल्दी ही वीजा मिल जाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद उसका फोन आया और कहा कि उसका वीजा लग गया है। तब उसे अमेरिका की जगह फिजी भेज दिया गया, लेकिन फर्जी वीजा होने के कारण उसे भारत वापस भेज दिया था। उसके बाद आरोपी ने उसे दोबारा वीजा लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने ओ दोबारा वीजा लगवाकर अमेरिका की बजाए इक्वाडोर पहुंचा दिया तथा कुछ दिन उसे वहां होटल में रखा गया था। उसके बाद उसे इक्वाडोर से जंगल के रास्ते ही अमेरिका में प्रवेश कराने के लिए ले जाने लगे, मगर उसने अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने से मना करने दिया, जिस पर उसे परेशान किया जाने लगा। उसके बाद आरोपी के कहने पर उसके अन्य साथियों ने उसकी व अन्य युवकों की विडियो बनाकर उसके घरवालों को डरा धमका कर 13 लाख रुपये धोखाधड़ी से ले लिए थे। पैसे मिलने के बाद उसे जबरदस्ती जंगल व समुद्र के रास्ते मैक्सिको भेज दिया, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया था। जेल में कई दिन रहने के बाद उसे डिपोर्ट करके भारत वापस भेज दिया था। भारत वापस आने के बाद उसकी मलकीत सिंह से बात हुई और उसने उससे रकम वापस देने की मांग रखी थी, जिस पर आरोपी ने पांच लाख रुपये वापस कर दिए थे। उसके बाद आरोपी ने बकाया रकम वापस नहीं थी। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 8 नवंबर को आरोपी मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed