{"_id":"641394d0321bbc7ac10603e4","slug":"meeting-kurukshetra-news-c-18-1-61428-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएसजीएमसी की पहली बैठक आज, बजट सहित कई अहम प्रस्ताव होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएसजीएमसी की पहली बैठक आज, बजट सहित कई अहम प्रस्ताव होंगे पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हक में आने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें न सिर्फ एचएसजीएमसी का बजट पास किया जाएगा, बल्कि अन्य कई अहम प्रस्ताव पास करने की तैयारी है। कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने, गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध पहले से बेहतर करने, हेड ऑफिस की रूपरेखा और धर्म प्रचार की गतिविधियां सुचारु ढंग से चलाने का जो खाका बना है, उस पर कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लगेगी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी अजराना ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को सुप्रीम कोर्ट से मान्यता मिली है। सर्वोच्च अदालत से हक में फैसला आने के बाद ही एचएसजीएमसी ने सबसे पहले हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वाराें की सेवा संभाली। फिर अन्य गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध भी संभालने का कार्य किया। अब संस्था की ओर से 17 मार्च को कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। इसमें पहला बजट पास किया जाएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में एचएसजीएमसी की कार्य प्रणाली, गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध पहले से भी बेहतर करने, धार्मिक गतिविधियां, शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक गतिविधियां करवाने, संस्था की मैगजीन प्रकाशित करने, प्रमुख कार्यालय को उच्च तकनीक से लैस बनाने, स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने संबंधी कई अहम प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
श्री गुरु रामदास सरां (हरियाणा सिख मिशन) में होने वाली बैठक का नेतृत्व एचएसजीएमसी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह करेंगे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, उप प्रधान गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, संयुक्त सचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, रमणीक सिंह मान, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, जगसीर सिंह मांगेआना, विनर सिंह, गुरबख्श सिंह खालसा आदि की मौजूदगी में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जाएंगे।