फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical colleges make doctors and Geeta humans, Kurukshetra

मेडिकल कॉलेज डॉक्टर बनाते हैं और गीता इंसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Medical colleges make doctors and Geeta humans, Kurukshetra
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को स्मृति चिह्न‍ देते गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज डॉक्टर बनाते है और गीता इंसान बनाती है। बगैर इंसान बने इलाज हो ही नहीं सकता है। विदेशों में भारत के डॉक्टरों की मांग बढ़ी है और हर कोई चाहता है कि उसका इलाज भारतीय डॉक्टर करें। डॉक्टर को भगवान माना जाता है, इसलिए डॉक्टर को इलाज करने के साथ मरीज के साथ मीठी बातें कर उसकी हौसला आफजाई करनी चाहिए।
विज रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम् के एजुकेशनल ब्लॉक में जीओ गीता की ओर से आयोजित रोल ऑफ गीता फार हेल्थ प्रोफेशनल विषय पर आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के समय डॉक्टरों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और बहुत लोगों की जिंदगी उनके हाथों से बची है। कई जिलों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं. इसलिए मास्क लगाकर रखें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बार-बार हाथ धोएं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा कि गीता का दर्शन मानव कल्याण की राह खोलता है। गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जो संपूर्ण विश्व और मानवता के लिए बहुत उपयोगी है। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता एक मजहब विशेष के लिए नहीं बल्कि समस्त प्राणियों की वैश्विक प्रेरणा है। कुरुक्षेत्र भारत की पावन भूमि है। यहां के जल, थल व वायु से मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा, मेदांता से आए प्रो. डॉ. अरविंद कुमार, हरियाणा आईएमए की प्रधान डॉ. पुनिता हसीजा, डॉ. राजेश पुरी, डॉ. सुशीला कटारिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महंत महेश मुनि महाराज, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ. साकेत कुमार, करनाल की मेयर रेणु बाला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सदस्य उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, समाजसेवी बृज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed