फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MBA pass girl in Chaudhar race

ये क्या करने लगीं एमबीए पास युवती

Sun, 17 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
MBA pass girl in Chaudhar race
खंड के गांव जंधेड़ी में सबसे अधिक पढ़ी लिखी युवती ने चौधर के लिए
विज्ञापन
दावेदारी पेश की है। महज 21 वर्षीय सुनीता सबसे युवा प्रत्याशी हैं। इसके साथ ही वह बीकॉम, एमबीए कर चुकी हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी प्रत्याशी होने के कारण सुनीता का नजरिया भी अलग है। उसका कहना है कि युवा ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही हाईटेक तकनीक के सहारे विकास करवा सकता है।

महिला आरक्षित गांव जंधेड़ी में कुल 1675 वोट हैं। इनमें से लगभग 425 जाट, 350 कश्यप राजपूत, 350 हरिजन, 100 ब्राह्मण, 55 बाजीगर, 35 वाल्मीकि और 40 वोट मुस्लिम समुदाय की हैं। इस चुनाव में दो प्रत्याशी जाट हैं, जबकि तीसरा प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय से है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद शनिवार को तीनों प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगे।

इन चुनावों में इस बार सुनीता के पिता तैयारी कर रहे थे, लेकिन गांव महिला आरक्षित हो गया। इस पर उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ाने की सोची, लेकिन सामने सरकार की शैक्षणिक योग्यता की शर्त आ गई। इस पर परिजनों ने फैसला लिया कि गांव में चौधर पाने के लिए अपनी बेटी को चुनाव लड़ाएंगे। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी सुनीता को मैदान में उतार दिया।

सुनीता को चुनाव लड़ने की प्रेरणा अपने पिता से मिली और जनसेवा का जजबा उसमें शुरू से ही था। सरपंच बनकर वह गांव का समुचित विकास करवाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed