फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maximum temperature reached 42 degrees

42 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 42 degrees
बीते 20 दिन में मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर दो से तीन बजे तक अधिकतम तापमान 42 को छुआ वहीं तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक यह 41 डिग्री दर्ज किया गया। इस अवधि में गर्म हवा के बीच अधिकतम 42 डिग्री तापमान से घर की छत और दीवार तपने लगी। भीतर तपन की आंच तो बाहर त्वचा को जला देने वाले मौसम से जनमानस बेहाल नजर आया।
विज्ञापन

अधिकतम 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान व 40 प्रतिशत आर्द्रता के बीच 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा दिनभर कहर ढाती रही। गर्मी का आलम यह रहा कि सुबह सात बजे से भगवान सूर्यनारायण ने अपना तेज दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजते-बजते बदन जलाने वाली हवा से लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम होने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा देखा गया। गर्मी का प्रभाव जीव-जंतुओं से लेकर पेड़-पौधों पर दिखाई दे रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप का रूप भी बदलने लगा। दोपहर होते-होते बाहर निकलते ही चेहरा झुलस जा रहा है। आग उगलते आसमान और पसीने से तर-बतर शरीर के बीच लोग बेचैनी में बाहर-भीतर टहलते नजर आए। उमस और पसीना में वृद्धि होने के साथ बेचैनी बढ़ गई। दोपहर बाद तीखी धूप बीच बदन जलाती रही। अपने रूप का प्रभाव दिखा रही धूप और बदला मौसम लोगों के लिए कष्टकारी बन गया है।
विज्ञापन

तीन दिन और सताएगी गर्मी, फिर बारिश
मौसम विभाग अनुसार गर्मी का कहर आगामी तीन दिन भी रहेगा, उसके बाद शनिवार और रविवार को बारिश होने की 21 से 74 प्रतिशत संभावना है। वहीं, शुक्रवार को भी शाम तक बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उससे पहले बुधवार और वीरवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed