फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Markanda river again in spate, 14811 cusecs of water reached Shahabad in the evening

Kurukshetra News: मारकंडा नदी फिर आने लगी उफान पर, शाहाबाद में शाम को पहुंचा 14811 क्यूसेक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Markanda river again in spate, 14811 cusecs of water reached Shahabad in the evening
शाहाबाद। बाढ़ का कहर शांत होने के बाद बुधवार को उस समय लोगों की चिंता फिर बढ़ने लगी जब मंगलवार दिन के बाद रात को भी तेज बारिश हुई। बारिश के चलते ही मारकंडा नदी में जलस्तर भी बढ़ने लगा।
विज्ञापन

गेज रीडर रविंदर के मुताबिक हिमाचल के कालाअम्ब में मंगलवार रात 12:35 बजे मारकंडा नदी में 41 हजार 439 क्यूसेक पानी आंका गया था, जिसके बाद बुधवार को सुबह आठ बजे 30 हजार 740 क्यूसेक पानी आंका गया था और दोपहर 3:00 बजे मुलाना में पानी बढ़कर 38 हजार 239 क्यूसेक हो गया। मुलाना के बाद रास्ते में अंबाला के गांव हेमामाजरा में बांध कटे होने की वजह से पानी बाहर खेतों में बह गया और शाहबाद में दोपहर तीन बजे तक 14 हजार 811 क्यूसेक पानी नदी में बह रहा है। रविंदर ने बताया कि फिलहाल कालाअम्ब में बारिश बंद है, लेकिन शाहाबाद मारकंडा नदी में अभी जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के साथ लगते गांव कठवा और डेरा बाजीगर में पानी घुसना शुरू हो गया है। शाहाबाद शहर का बांध मजबूत होने के चलते 35 हजार क्यूसेक तक कोई खतरा नहीं है, मगर अंबाला के गांव हेमामाजरा में कटे बांध से 13 हजार क्यूसेक से ऊपर होने के बाद ही पानी गांव गल्हेड़ी, तंदवाल और तंदवाली के खेतों के रास्ते शाहाबाद के गांव पाडलू में दस्तक देता है। उसके बाद गांव रावा, जोगी माजरा और अनाज मंडी के रास्ते शाहाबाद की अटारी काॅलोनी और हुडा में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed