फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Manju in discus throw and Kanwaljeet first in shot put.

Kurukshetra News: डिस्कस थ्रो में मंजू और गोला फेंक में कंवलजीत प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Manju in discus throw and Kanwaljeet first in shot put.
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

दयानंद महिला महाविद्यालय में 40वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन शनिवार को किया गया। राष्ट्र स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी कोमल की अगुवाई में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता विधिवत आरंभ करने की उद्घोषणा की।
अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कन्या ने सभी प्रतिभागियों को एक प्रतिबद्ध खिलाड़ी के रूप में खेल के नियमों की आदर भावना से अनुपालना करते हुए खेलों के क्षेत्र में महाविद्यालय की गरिमा को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने बताया कि इसडिस्कस थ्रो प्रतियोगिता मंजू बीए तृतीय वर्ष ने पहला स्थान हासिल किया। कन्या सैनी ने दूसरे और कंवलजीत कौर ने तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में कंवलजीत ने पहला, शोभना ने दूसरा और कन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाला फेंक प्रतियोगिता में स्नेहा पहले स्थान पर काजल दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही।100 मीटर दौड़ में कंवलजीत कौर ने पहला स्थान पाया तथा कन्या ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस में मुस्कान और साक्षी ने पहला, वंदना व प्रेरणा ने दूसरा तथा कंवलजीत कौर व शिवानी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरा दौड़ में कोमल पहले, कंवलजीत कौर दूसरे और सेजल तीसरे स्थान पर रही। शिक्षिका वर्ग की म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें डाॅ. शिल्पा गर्ग ने पहला स्थान हासिल किया और यशु ने दूसरा तथा स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गैर-शिक्षक वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में नितिश ने पहला, दीपू ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में महिंद्रों में पहला, ईशरो ने दूसरा तथा बबली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डाॅ. नेहा, डाॅ. सुमन राजन, डाॅ. अनु चौहान, डाॅ. मनजीत कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed