फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man dies after being hit by train

Kurukshetra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर कोहंड गांव के नजदीक गुढ़ा गांव के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता था। जीआरपी पानीपत ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी ने इसमें फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ा गांव निवासी संदीप (38) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई विदेश में रहते हैं। उसने पहले गारमेंट की दुकान बनाई थी। पिछले कुछ दिनों से दुकान बंंद कर युवाओं को विदेश भेजने का काम करता था। वह रविवार को अपने खेत में था। वह रविवार रात को ही कोहंड के नजदीक चला गया। यहां दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी पानीपत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी प्रभारी सूरत पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। इसमें जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed