{"_id":"61f05566f4d54147f00a01a2","slug":"make-the-public-feel-safe-by-putting-up-the-nakas-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97100739","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके लगाकर जनता को कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके लगाकर जनता को कराया सुरक्षा का एहसास
विज्ञापन
पुलिस उपस्थिति दिवस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के जवानों ने मंगलवार कोजनता के बीच रहकर पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। इस संबंध में पुलिस की ओर से जिलेभर में 11 जगह पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी संभाली। यातायात व्यवस्था के अलावा 250 पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी पैदल गश्त तथा नाकाबंदी पर जनता के बीच में मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस पर मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, देवीलाल चौक, पिपली चौक, सेक्टर-2/3 कट, इंद्री चौक लाडवा, बराड़ा रोड शाहाबाद, कुम्हार माजरा, ट्यूकर, अधोया व बस अड्डा पिहोवा पर विशेष नाके लगाए गए। इसके अलावा गलियों, मार्केट एरिया व अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, 25 चीता राइडर्स, पीसीआर व स्कूटी टीम जनता के बीच रहे। इनमें 250 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का मकसद पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को चरितार्थ करना है। जनता को विश्वास दिलाना है कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है। उपस्थिति दिवस के दौरान नाकाबंदी व पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखना, नशा तस्करी पर रोक लगाना, अवैध असला रखने वाले अपराधियों को पकड़ना, वाहन चोरी को रोकना सहित वाहनों की जांच करना मुख्य लक्ष्य है। इसके साथ-साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अवैध अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को रोकना, स्थानीय अपराधियों की जांच करना व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना शामिल है।