फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahadev was anointed with 56 thousand liters of Ganga water.

Kurukshetra News: युवक के कपड़े नहर के किनारे मिले, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mahadev was anointed with 56 thousand liters of Ganga water.
इस्माईलाबाद। कस्बे के गांव डल्ला माजरा से शनिवार सुबह काम कर गया युवक अचानक लापता हो गया, जिसके कपड़े व मोबाइल करीब तीन घंटे बाद गांव के पास ही सिरसा-नरवाना भाखड़ा ब्रांच नहर किनारे मिले। इसके तुरंत बाद गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दूसरे दिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

थाने में दी गुमशुदगी में लापता विजय के पिता राजकुमार ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा विजय हर रोज की तरह सुबह 7:30 काम करने के लिए सुबह घर से निकला था, लेकिन 10 बजे के करीब उनके पास फोन आया कि उनके बेटे के कपड़े नहर किनारे पड़े होने की बात कही। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो कपड़े विजय के ही मिले है। उन्हें विजय के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। ग्रामिणों ने बताया कि विजय पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन

ग्रामिणों व परिवार को आशंका है कि विजय नहर में डूब गया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नहर किनारे कपड़ों की जांच की और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन दूसरे दिन रविवार को भी देर रात तक विजय का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजन नहर किनारे विजय की तलाश में पहरा दिए हुए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्माईलाबाद थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लगातार दो दिन से विजय के लिए नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अंधेरा छा जाने के बाद अभियान रोकना पड़ा। सोमवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।



बॉक्स
31 जनवरी को भी नहर में डूबे थे दो पेंटर
31 जनवरी को अंबाला निवासी सागर और गुरविंद्र बुटेड़ा हेड पर पुल को रंग करने का काम कर रहे थे। इस दौरान सागर जाली टूटने से गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में गुरविंद्र भी बह गया। घटना के तुरंत बाद तलाश शुरू हुई, लेकिन सात दिन बाद दोनों के शव नहर से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed