फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maa Brahmacharini is worshiped on the second day of Navratri in Durga temple.

दुर्गा मंदिर में दूसरे दिन स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब के प्रभारी डॉ. राजा सिंगला ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maa Brahmacharini is worshiped on the second day of Navratri in Durga temple.
ब्रह्मसरोवर तट स्थित प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सायं को मां ब्रह्मचारिणी की विशेष आरती की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आयुष विभाग के स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब प्रभारी डॉ. राजा सिंगला पहुंचे। उन्होंने सायं पूजन में भाग लिया और मां की आरती की। पंडित अभिषेक गौड़ और तुषार गौड़ ने पूजा करवाई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे ब्रह्मसरोवर के आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडल में नारायणी, सुनीता, सुदेश, ऊषा और निधि ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। मुख्य अतिथि डॉ. राजा सिंगला को मंदिर सेवक मंडल के सदस्य अंशुल गौड़ और शुभम शर्मा की ओर से चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजा सिंगला ने कहा कि महिला शक्ति को आज पूरा देश मान रहा है। शिक्षा का क्षेत्र हो या खेलों का महिला शक्ति ने अपने आपको साबित करके दिखाया है। ओलंपिक में भी सबसे पहला मेडल हासिल करने वाली महिला शक्ति ही थी। डॉ. राजा ने कहा कि वे खुद हरियाणा के एकमात्र श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और कॉलेज में 100 में से 60 से 70 बेटियां ही हैं जो चिकित्सक बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र उत्सव में हमें संकल्प लेना चाहिए कि बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं समझेंगे। महिला मंडल सदस्य नारायणी देवी, सुनीता और सुदेश ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। इस दौरान श्रवण कुमार, राजा शर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed