फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lur dance will be performed in Raj Bhavan today, Kurukshetra

राजभवन में आज होगी लूर नृत्य की प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lur dance will be performed in Raj Bhavan today, Kurukshetra
रत्नावली महोत्सव में लूर नृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कभी प्राचीन समय में हरियाणवी संस्कृति की शान रहा लूर नृत्य भले ही अनेकों वर्षो से लुप्त हो गया था, लेकिन रत्नावली महोत्सव ने अब इसे नया आयाम दिया है। इस बार यह हरियाणा दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह के मंच की शान बनेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में लूर नृत्य की हरियाणवी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह पहली बार होगा जब हरियाणा दिवस पर राजभवन में लूर नृत्य का आनंद लिया जाएगा।
लूर हरियाणा का मुख्य नृत्य है। जानकारों की मानें तो लूर नृत्य का नाम हरियाणा के बांगर क्षेत्र में लड़कियों के नाम पर रखा गया है। यह विशेष रूप से होली के त्योहार के दौरान किया जाता है। यह नृत्य सुखद वसंत के मौसम के आगमन और इसके साथ खेतों में रबी फसलों की बुवाई का प्रतीक है। लड़कियां आमतौर पर घाघरा, कुर्ती, चुंदरी, और चुंडा की अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर इस नृत्य में भाग लेती हैं।
विज्ञापन

केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया बताते हैं कि राजभवन में लूर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जो हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करेगी। प्रदेश में करीब 40 साल से लूर नृत्य गायब हो गया था। अब 80 वर्ष के पड़ाव पर पहुंच चुकी महिलाएं बांगर क्षेत्र में यह नृत्य करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नृत्य पर हिसार, लोहारू, कोसली व बांगर के अन्य क्षेत्र में रिसर्च किया गया। बुजुर्ग महिलाओं की तलाश कर डाक्यूमेंटेशन किया तो वीडियो भी बनाई। महिलाओं के इंटरव्यू लिए गए तो उनके द्वारा गाए गीतों को स्टूडियों में रिकार्ड किया गया। नृत्य पर उनके निर्देशन में विशेष टीम द्वारा गंभीरता से रिसर्च किया गया, जिसके बाद इस बार रत्नावली महोत्सव में यह प्रस्तुति दी गई। हर किसी ने इसकी जमकर सराहना की तो वहीं केयू प्रशासन ने भी निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत किसी भी कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में यह एक नई विधा होगी।

रिसर्च में शामिल महिलाएं आई मंच पर
केयू के रत्नावली महोत्सव में उन बुजुर्ग महिलाओं को भी मंच पर लाया गया, जिन्हें लूर नृत्य के रिसर्च में शामिल किया गया। इन महिलाओं के उत्साह को हर किसी ने सराहा। बता दें कि लूर नृत्य की खोज का कनसेप्ट केयू के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया का ही था और उनके प्रयासों के चलते अब यह नृत्य राजभवन तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed