फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Love marriage was done two years ago, serious allegations were made against the husband

Kurukshetra News: दो साल पहले की थी लव मैरिज, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Love marriage was done two years ago, serious allegations were made against the husband
बाबैन। थाना क्षेत्र के एक गांव की फार्मासिस्ट महिला ने अप्राकृतिक यौन संबंध और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित उसके रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने दो साल पहले कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक युवक से डेटिंग एप के माध्यम से संपर्क कर लव मैरिज की थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक फार्मेसी में स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की और शादी से पहले मुंबई की एक फार्मेसी कंपनी में काम करती थी। उसके ससुराल वालों ने दबाव बना इसे छुड़वा दिया था। महिला का आरोप है कि उसने अपने पति को स्पष्ट किया था कि वह शादी के बाद भी नौकरी करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने घर वालों को बता कुरुक्षेत्र के एक होटल में परिजनों की मौजूदगी में शादी कर ली। कुछ समय बाद उसके ससुराल वाले मुंबई जाकर नौकरी छोड़ने और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने अपनी ननद को कई बार किस्तों में कई लाख रुपये दिए। इसी बीच उसका पति अपने रिश्तेदारों के कहने पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा।

महिला का आरोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेप है कि कई बार पंचायती स्तर पर समझाने के बावजूद उसकी सास ने पौंटा साहिब में नौकरी के दौरान गर्भ धारण करवाने के नाम पर मंत्र युक्त जल बता उसकाे दवा पिला दी। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed