फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lok Sabha vote counting results can be seen on the Election Commission website

Kurukshetra News: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं लोकसभा मतगणना परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha vote counting results can be seen on the Election Commission website
कुरुक्षेत्र।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा।
कुरुक्षेत्र। अत्यधिक गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मौसम विभाग ने भी बढ़ती गर्मी और लू के चलते लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि भारत चुनाव आयोग के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आसपास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोगों को काफी दूर धूप में खड़ा रहना पड़ सकता है। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आसपास भीड़ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त, वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को हिदायतों के अनुरूप मतगणना जिला मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed