फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla participated in the International Gita Mahotsav in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में किया शिरकत, पत्नी और बेटी भी रहीं साथ

Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 10:54 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को पत्नी और बेटी के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लिया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ महाआरती में भी पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla participated in the International Gita Mahotsav in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को पत्नी अमृता और बेटी आकांक्षा के साथ पहली बार धर्मनगरी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ शिरकत की। 

विज्ञापन


उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर आयोजित सरस व क्राफ्ट मेले का भी अवलोकन किया। इससे पहले ब्रह्मसरोवर पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन करने से मनुष्य तनाव मुक्त हो जाता है। उन्होंने युवाओं से बौद्धिक के साथ ही आध्यात्मिक क्षमता पर ध्यान देने की अपील की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व को जीवन की राह दिखाती है। स्वयं महात्मा गांधी मानते थे कि जैसे हमें मां पालती है, उसी तरह पवित्र ग्रंथ गीता से हमें नई प्रेरणा मिलती है। व्यक्ति के जीवन में अंधकार या कठिनाई होती है तो गीता हमें नई उम्मीद की राह दिखाती है। गीता के छोटे से सार को पढ़ने के बाद हमारे जीवन के हर संशय को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोपहर करीब सवा तीन बजे ओम बिड़ला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक संस्कृति के कारण दुनिया में मानवता को जीने की राह सिखाता है। अध्यात्म और धर्म के माध्यम से जहां शांति मिलती है वह भारत की धरती है। यही कारण है कि भारत हमेशा विश्व गुरु रहा है।

गीता के सार को जीवन में उतारें: मनोहर
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसको केवल सुनने, पढ़ने या स्मरण करने से नहीं, बल्कि इस ग्रंथ के सार को जीवन में उतारने से इसका पूरा लाभ लिया जा सकता है। इसलिए हमें गीता के सार को जीवन में उतारना चाहिए। हरियाणा सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों से गीता जयंती समारोह को भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।


संगोष्ठी के बाद लोस अध्यक्ष गीता जन्मस्थली ज्योतिसर पहुंचे और वहां उन्होंने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्रह्मसरोवर पर आयोजित सरस व क्राफ्ट मेले का अवलोकन भी किया और शाम को महाआरती में भाग लिया। उनके साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद रतन लाल कटारिया, नायब सिंह सैनी, सुनीता दुग्गल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व विधायक सुभाष सुधा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जीओ गीता सभागार का उद्घाटन भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed