फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lecture given on Youth for My India and Digital Literacy

Kurukshetra News: यूथ फाॅर माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी पर दिया व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lecture given on Youth for My India and Digital Literacy
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यूथ फाॅर माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ योग-प्राणायाम तथा ऐरोबिक्स के साथ हुआ। राज्यस्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित शिविर के प्रथम चरण में डाॅ. नरेश, सहायक प्रो.जियोलाॅजी, कुवि ने मुख्य वक्ता के रूप में तालाब प्रबंधन विषय पर कहा कि आधुनिक जीवन में गहराते जलसंकट के कारण तालाबों का प्रबंधन करना अति आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

यह तालाबों के रख रखाव की सतत प्रक्रिया है जिसमें वर्षा जल संचयन, जल की गुणवत्ता, मत्स्य पालन, जलीय जीवों का संरक्षण, जल प्रदूषण की रोकथाम तथा जल शुद्धिकरण आदि विषयों पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

दूसरे वक्ता डाॅ. जसविंद्र, सहायक प्रो.वाणिज्य विभाग काॅमर्स, आईआईएचएस कुवि ने स्वदेशी की महत्ता विषय के अंतर्गत अपने देश में बने उत्पादों के उपयोग एवं उपभोग पर बल दिया। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए भी विदेशी वस्तुओं पर कम से कम निर्भर रहने तथा हस्तशिल्प के द्वारा ग्रामीण उद्योगों कोे बढ़ावा देने के लिए स्वयं सेविकाओं को प्रेरित किया। तत्पश्चात् स्वयं सेवा योजना के तहत नारी सशक्तिकरण’ विषय पर भाषण तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. उपासना आहूजा ने महिलाओं की शिक्षा, उन्नति तथा उत्थान के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को एक प्रेरणादायी गीत के माध्यम से संघर्ष पूर्ण स्थितियों में सदैव डटकर मुकाबला करने, मुस्कुराते खिलखिलाते एवं सकारात्मक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed