फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Landmark judgments are the cornerstone of the judicial system: Advocate Poornima

लैंडमार्क जजमेंट्स न्यायिक व्यवस्था की आधारशिला : एडवोकेट पूर्णिमा

Tue, 28 Apr 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Landmark judgments are the cornerstone of the judicial system: Advocate Poornima
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित साप्ताहिक प्रायोगिक कार्यशाला के सातवें दिन शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय, कुरुक्षेत्र की विशेषज्ञ अधिवक्ता एडवोकेट पूर्णिमा मल्होत्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। अपने व्याख्यान में एडवोकेट पूर्णिमा मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को विधिक क्षेत्र के प्रमुख (लैंडमार्क) निर्णयों तथा महत्वपूर्ण संवैधानिक सिद्धांतों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि लैंडमार्क जजमेंट्स न्यायिक व्यवस्था की आधारशिला होते हैं, जो भविष्य के न्यायिक निर्णयों को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कानून की सर्वाेच्चता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि देश में सभी व्यक्ति एवं संस्थाएं कानून के अधीन होती हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि ये नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के प्रमुख आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed