{"_id":"65f8aa0eaab5955d0f0b715a","slug":"lakhs-of-devotees-will-take-a-holy-dip-in-chaitra-chaudas-fair-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115426-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चैत्र चौदस मेले में लाखों श्रद्धालु लगाएंगे श्रद्धा की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चैत्र चौदस मेले में लाखों श्रद्धालु लगाएंगे श्रद्धा की डुबकी
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल पिहोवा में छह से आठ अप्रैल तक चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु सरस्वती तट पर स्नान करेंगे तथा अपने पित्रों की आत्मा की शांंति के लिए पूजा-पाठ करवाएंगे। मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
सोमवार को एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी समय रहते चैत्र चौदस मेले की तैयारियों को पूर्ण कर लें।
उनके अनुसार तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चैत्र चौदस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सभी श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले, इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाए। यदि कोई कैमरा ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहा तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन
बैठक में मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, पानी व्यवस्था एवं अस्थाई शौचालय के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, सरस्वती तीर्थ से पानी की निकासी एवं पुन: भराई के लिए सिंचाई विभाग, बिजली के लिए यूएचबीवीएन, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग, सफाई के लिए नगरपालिका, मेला क्षेत्र में कार्यालयों एवं स्टॉल की व्यवस्था हेतु तहसीलदार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिविल सर्जन विभाग, यातायात एवं क्रेन के लिए परिवहन विभाग, अग्रि नियंत्रण के लिए अग्रिशमन विभाग, जीवन बचाव व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, तहसीलदार तथा केडीबी विभाग, विश्राम गृह के लिए तहसीलदार, एसडीएम तथा मार्किट कमेटी, पार्किंग के लिए परिवहन विभाग, मनोरंजन स्थल पर मेला प्रशासक व मेला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष साधु सिंह सैनी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मेले के दौरान अंबाला रोड, गुहला-पिहोवा रोड, कैथल रोड, गलेडवा रोड तथा कुरुक्षेत्र रोड पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। इन चैक पोस्टों पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डयूटी देंगे, ताकि एक ही स्थान पर पूर्ण चैकिंग हो सके व मेले में आने वाले यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर न रूकना पड़े।
होगी पुलिस चेक पोस्ट
मेले के दौरान अंबाला रोड, गुहला-पिहोवा रोड, कैथल रोड, गलेडवा रोड तथा कुरुक्षेत्र रोड पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। इन चैक पोस्टों पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डयूटी देंगे, ताकि एक ही स्थान पर पूर्ण चैकिंग हो सके व मेले में आने वाले यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर न रुकना पड़े।