फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lakh defrauded in the name of investment through trading app

Kurukshetra News: ट्रेडिंग एप में निवेश के नाम पर की 73.70 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
lakh defrauded in the name of investment through trading app
कुरुक्षेत्र। थाना लाडवा क्षेत्र के एक युवक को सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती भारी पड़ गई। फेसबुक पर युवती से हुई जान-पहचान के बाद युवक को कथित ट्रेडिंग एप में निवेश के नाम पर 73 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। पीड़ित राहुल कुमार ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार सितंबर माह में राहुल को काव्या राय नाम की प्रोफाइल से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली।
विज्ञापन

रिक्वेस्ट एक्सेपट करने के बाद बातचीत फेसबुक से बढ़कर व्हाट्सएप तक पहुंच गई। इस दौरान युवती ने उसे एनएएकडीएक्यू नामक ट्रेडिंग एप के बारे में बताया और डॉलर बेस्ड ट्रेडिंग के जरिये बड़े मुनाफे का लालच दिया। लगभग 15 से 20 दिनों तक युवती ने उसे ट्रेडिंग के तरीकों की जानकारी दी और फिर एप डाउनलोड करवा कर उसका अकाउंट बनवाया।
विज्ञापन

पहली बार 27 सितंबर को पीड़ित ने 50 हजार रुपये निवेश किए जिसके बदले एप पर उसे पांच हजार रुपये का कथित मुनाफा दिखाया गया। इसी भरोसे के बाद युवक लगातार बड़े निवेश करता गया। अक्तूबर से नवंबर के बीच उसे अलग-अलग किस्तों में 4.50 लाख, 2.70 लाख, छह लाख, 14 लाख, 15 लाख, छह लाख, 15 लाख और 10 लाख रुपये युवती की ओर से बताए खातों में ट्रांसफर करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से कुल निवेश राशि 73.70 लाख रुपये होने पर एप में पीड़ित को लगभग तीन करोड़ रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाया गया लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की तो 30 प्रतिशत टैक्स के रूप में 80 लाख रुपये जमा करने की शर्त बताई गई। निर्धारित समय में टैक्स न देने पर एप और उसका खाता बंद कर दिया गया। इसके बाद युवती का मोबाइल नंबर भी बंद मिला। पीड़ित ने यह रकम अपने पिता और पत्नी के खातों से इकट्ठी कर निवेश की थी। ठगी का अहसास होने पर उसने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed