फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi's stadium could not be repaired, anger among students

Kurukshetra News: दुरुस्त नहीं किया जा सका कुवि का स्टेडियम, छात्रों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Kuvi's stadium could not be repaired, anger among students
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टेडियम को दुरुस्त न किए जाने से छात्रों में रोष गहराता जा रहा है। शुक्रवार को भी छात्रों व यहां अभ्यास करने के लिए आने वाले कई खिलाड़ियों ने कड़ा रोष जताया तो नारेबाजी भी की। विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्रों का कहना था कि एक कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर उतरने के लिए यहां हेलीपेड बनाया गया था। उसके लिए स्टेडियम खोद दिया गया था। आज छह दिन बीत जाने के बाद भी स्टेडियम को दुरुस्त नहीं किया जा सका है, जिसके चलते यहां खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित हो रहा है। उनका कहना था कि एक ओर कुवि खेलों को बढ़ावा देने में लगा है तो छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों से स्टेडियम की सुविधा ही छिन रही है, जो उनके साथ अन्याय है। कुवि प्रशासन ने जल्द ही इस संबंध में कदम नहीं उठाया तो वे 24 सितंबर को फिर सड़कों पर उतरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed