फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra shines in cycling, hockey and judo on the first day of Mahakumbh

Kurukshetra News: खेल महाकुंभ के पहले दिन साइकिलिंग, हॉकी और जूडो में चमका कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra shines in cycling, hockey and judo on the first day of Mahakumbh
कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। जिले में चल रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 562 महिला समेत कुल 1656 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। कुरुक्षेत्र को हॉकी, वॉलीबॉल, जूडो और साइकिलिंग की मेजबानी मिली है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन हॉकी और साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र का ही दबदबा रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में हुई साइकिलिंग ट्रैक रेस में पुरुष खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर सहित कुल छह मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि महिलाओं ने एक गोल्ड, चार सिल्वर समेत कुल छह मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

उधर, शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ में हुए पुरुष हॉकी मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। झज्जर के साथ हुए मुकाबले में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने झज्जर की टीम को 9-0 के बड़े अंतर से मात दी। झज्जर की टीम कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई। इसके अलावा चरखी-दादरी और एमएनएसएस राई के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा, मगर पेनाल्टी शूटआउट के रोमांचक मुकाबले में चरखी दादरी ने राई को 4-1 से हरा दिया। जूडो में 78 प्लस के मुकाबले में कुरुक्षेत्र की पलक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हॉकी कोच सोहन लाल ने बताया कि दिन का पहला मुकाबला फरीदाबाद और करनाल के बीच खेला गया। इसमें करनाल ने फरीदाबाद को 5-1 से हरा दिया। अगले मुकाबले में गुरुग्राम ने अंबाला को 6-3, रोहतक ने पंचकूला को 7-0, यमुनानगर ने फतेहाबाद को 3-1, कैथल ने पानीपत को 4-0 और जींद ने पलवल 6-0 से हराकर अगले मुकाबले में प्रवेश किया। उधर, कुवि खेल परिसर में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र नर्सरी के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह ने बताया कि चार किलोमीटर इंडीविजुअल परशूट रेस में कृष्ण कुमार कुरुक्षेत्र पहले, पानीपत गौतम दूसरे व सुभाष हिसार तीसरे स्थान पर रहे। एक किलोमीटर टाइम ट्रवेल रेस में हिसार का सुभाष, पानीपत का रिंकू व कुरुक्षेत्र का विवेक तीसरे, 200 मीटर फ्लाइंग रेस में हिसार का आशीष पहले, पानीपत का रिंकू दूसरे व कुरुक्षेत्र का अंकित लांबा तीसरे, कैरिन रेस में कुरुक्षेत्र का कृष्ण कुमार पहले, हिसार का सौरभ दूसरे व अंबाला का सौरभ तीसरे और 15 किमी की स्क्रैच रेस में कुरुक्षेत्र का साहिल, पानीपत का मोक्ष और अंबाला के सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल में मुकाबले में पहले दिन पांच मैच खेले गए। पहला मैच जींद और अंबाला टीम के बीच खेला गया, जिसमें जींद ने 2-1 के सेट से जीत हासिल की। इसी तरह अगले मुकाबले में गुरुग्राम ने सोनीपत को 2-0, पलवल ने झज्जर को 2-0, रोहतक ने फरीदाबाद को 2-1 और रेवाड़ी ने हिसार को 2-1 के सेट से हराया।
जूडो कोच रामनिवास ने बताया कि पुरुषों के जूडो मुकाबले में 60 किलो वर्ग भार में सोनीपत का लक्की पहले व रोहतक का रोहित दूसरे, 66 किलो में हिसार का योगेश, कैथल का अनिल, 73 किलो में अंकित भिवानी, पीयूष लांबा गुरुग्राम क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 70 किलो भार वर्ग के मुकाबले में भिवानी की शेनू, गुरुग्राम की प्रिया फोगाट पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। 78 और 78 से ज्यादा में क्रमश: झज्जर की सैरेन व जींद की रितू देवी और कुरुक्षेत्र की पलक और पंचकूला की सोनाली ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।



कुरुक्षेत्र ने जीत छह मेडल
कोच पंजाब सिंह ने बताया कि महिलाओं के विभिन्न ट्रैक रेस में कुरुक्षेत्र की खिलाड़ियों ने छह मेडल झटके। तीन किमी इंडीविजुअल परशूट में करनाल की जैसिका पहले, कुरुक्षेत्र की वंशिका दूसरे शोभा फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहीं। 500 मीटर टाइम ट्रेवल में शिवानी करनाल, निकिता कुरुक्षेत्र और आशा रानी फतेहाबाद, 200 मीटर फ्लाइंग रेस में आशा रानी फतेहाबाद, कविता कुरुक्षेत्र और ललिता झज्जर, कैरिन रेस में कुरुक्षेत्र की वंशिका, हिसार की पूजा देवी और कुरुक्षेत्र निकिता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह स्क्रैच रेस में एंजल राणा करनाल प्रथम, निकिता कुरुक्षेत्र द्वितीय और राजबाला फतेहाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने एक गोल्ड, चार सिल्वर समेत छह मेडल अपने नाम किए। शनिवार को पिहोवा में रोड रेस के मुकाबले होंगे।

कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed