फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Prime Minister Modi may be participate in International Gita Mahotsav

कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सात से 24 दिसंबर तक है आयोजन

Fri, 29 Sep 2023 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत कर सकते हैं। अबकी बार सात से 24 दिसंबर तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। तैयारी शुरू हो चुकी है। असम पार्टनर राज्य होगा, सफल आयोजन के लिए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kurukshetra: Prime Minister Modi may be participate in International Gita Mahotsav
बैठक करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर सकते हैं। तय योजना सिरे चढ़ी तो प्रधानमंत्री के आने का महोत्सव में यह पहला मौका होगा, जिसके चलते महोत्सव बेहद खास होगा। इसी दिशा में तैयारियां भी की जाने लगी हैं। महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर सात से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसी दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य पंडाल सजाया जाएगा। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती और विधायक सुभाष सुधा ने महोत्सव की तैयारियाें को लेकर शुक्रवार शाम को जिला सचिवालय में जिले की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन की संभावना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से आकर्षक, सफल और यादगार बनाया जा सकता है। इस महोत्सव में सरकार और प्रशासन का कार्य सिर्फ व्यवस्था बनाना है। सही मायने में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आमजन का उत्सव है। इसलिए सभी के साझे प्रयासों से इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के हर क्षण और हर कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से आयोजित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय करने के उपरांत सुझाव भी आमंत्रित किए गए। इस बार सभी प्रतिनिधियों से लिखित रूप में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार ही इस बार भी एक साथ कुरुक्षेत्र जिले की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से लिखित रूप में सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि इन सुझावों के आधार पर महोत्सव के तमाम कार्यक्रमों को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोत्सव में पहुंचने की पूरी संभावना है। इसी विषय को लेकर ही महोत्सव की तमाम तैयारियां पूरी की जाएंगी।

23 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती
एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आठ दिन के होंगे, यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष असम राज्य महोत्सव में पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भूमिका अदा करेगा।

ये होंगे मुख्य आयोजन
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि इस वर्ष भी हरियाणा पैवेलियन, जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, 18 हजार बच्चों का वैश्विक गीता पाठ, गीता रन, शैक्षणिक गतिविधियों, महाआरती, दीपदान, गीता शोभायात्रा, पुस्तक मेला, संत सम्मेलन, हरियाणा पैवेलियन, भजन संध्या, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, संत सम्मेलन, फूड फेस्टीवल, जीओआई टैग प्रदर्शनी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वार प्रदर्शनी, ऑनलाइन गीता क्विज के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।


बैठक में 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, जिप के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, जिप पूर्व अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी, भद्रकाली शक्तिपीठ के संचालक सतपाल शर्मा, श्री स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश बंसीपुरी महाराज सहित अन्य अधिकारी, केडीबी सदस्य अशोक रोसा, कैप्टन कर्मजीत सिंह, एमके मोदगिल, मलकीत सिंह, सुशील राणा, रामधारी शर्मा, युधिष्ठिर बहल, जसविंद्र सैनी, जयसिंह पाल, सुरेंद्र कुमार जैन, रामकुमार रम्बा, पवन गुप्ता, ओमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed