फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Oath was taken not to consume or sell intoxicants by putting salt in the pot

Kurukshetra: लोटे में नमक डलवाकर नशा न करने और न बेचने की दिलाई शपथ

Sun, 20 Oct 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:26 PM IST
सार

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से खास कार्यक्रम किया गया। इसमें लोगों को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Oath was taken not to consume or sell intoxicants by putting salt in the pot
लोगों को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाते पुनर्वास प्रभारी डॉ.अशोक कुमार वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हमें न नशा करना है और न ही नशे का कोई पदार्थ बेचना है। यह भरोसा लेने के लिए न केवल लोटे में नमक डलवाया बल्कि शपथ भी दिलाई गई। मौका था राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से आयोजित नशे के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यक्रम का, जिसमें प्रयास फाउंडेशन, वात्सल्य वाटिका व शिशु कल्याण समिति की भी अहम भागीदारी की तो वहीं यह कार्यक्रम चर्चा का विषय भी बन गया।

विज्ञापन


ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा और प्रयास फाउंडेशन के पदाधिकारी कर्म चंद साइकिल से लोगों को जागरूक करते हुए वात्सल्य वाटिका पहुंचे, जहां वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरी ओम दास परिव्राजक की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें ब्यूरो अधिकारी डॉ. वर्मा ने विस्तारपूर्वक नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए सबको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


वहीं प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी, कर्म चंद, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इकाई प्रभारी गुरनाम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र, मुख्य सिपाही विनय और शिशु कल्याण समिति से कृष्ण पांचाल सहित अनेक युवाओं ने पैदल यात्रा निकाल नशे के विरुद्ध प्रचार-प्रसार किया। रेलवे रोड से होते हुए शोरगिर बस्ती में जाकर उन्होंने लोगों को एकत्रित किया और सभी को नमक लोटा प्रथा के अंतर्गत लोटे में नमक डलवाकर नशा न करने और न बेचने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed