फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra is the land of knowledge, here is the knowledge of Geeta, there are traces of Saraswati civilization: Modi

कुरुक्षेत्र ज्ञान की धरती, यहां गीता का ज्ञान है सरस्वती सभ्यता के निशान हैं : मोदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra is the land of knowledge, here is the knowledge of Geeta, there are traces of Saraswati civilization: Modi
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में लोगों का हाथ उठाकर अ​भिवांदन स्वीकारते प
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र ज्ञान की धरती है, यहां गीता का ज्ञान है। सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। यहीं पर गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण पड़े थे। यह देश की संस्कृति का बड़ा केंद्र बनेगी। इसी दिशा में सार्थक प्रयास भी शुरू हो गए हैं। महाभारत थीम पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र बन रहा है तो यहां संत रविदास धाम भी बनाया जा रहा है। यहीं पर गुरु गोबिंद सिंह छठी पातशाही गुरुघर है।
विज्ञापन

यह कहना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जिन्होंने महाभारत की धरती से प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगाने के लिए शनिवार को जन आशीर्वाद रैली के जरिए शंखनाद किया तो जीटी बेल्ट के छह जिलों की 23 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ से हाथ खड़े करवा फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का भरोसा लिया तो कहा कि प्रदेश का भविष्य इसी सरकार के हाथों सुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद प्रत्याशियों से सीधे तौर पर मुलाकात कर उनका उत्साह चौगुना कर दिया तो वहीं हर क्षेत्र में भाजपा की जमीन मजबूत करने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर प्रत्याशी भी गदगद। उन्होंने पूरे गरिमापूर्ण रूप से उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया तो प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का भरोसा भी दिया। प्रधानमंत्री ने प्रत्याशियों का परिचय भी जाना तो उन्हें प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक लगाने के लिए मूल मंत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर वर्ग को साधते हुए विपक्ष की बढ़ा गए चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनआशीर्वाद रैली में कई अंदाज में दिखे। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में यहां के स्थानीय मुद्दे भी उठाए तो वहीं हर वर्ग को साधा। इससे विपक्षी कांग्रेस व अन्य पार्टियों की भी चुनौती बढ़ गई। मोदी के दिए मंत्र व भरे जोश से कार्यकर्ता उत्साह से लबालब दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed