फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra first in solo dance competitions

एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra first in solo dance competitions
पंचायत भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल महोत्सव के अंतर्गत अंबाला मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगराधीश हरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। ग्रुप-4 में सेठ टेक चंद मेमोरियल स्कूल कुरुक्षेत्र ने प्रथम और सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर यमुनानगर ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रुप-3 में प्रथम पुरस्कार डिवाइन पब्लिक स्कूल शाहाबाद और द्वितीय पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय लाडवा को मिला। ग्रुप-2 में प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र व द्वितीय पुरस्कार हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला को मिला। ग्रुप-1 में प्रथम पुरस्कार ओपीएस विद्या मंदिर अंबाला सिटी व द्वितीय पुरस्कार राजकीय प्राथमिक स्कूल रामनगर कुरुक्षेत्र को मिला।
विज्ञापन

मुख्यातिथि नगराधीश हरप्रीत कौर ने कहा कि जीवन में हार-जीत चलती रहती है। हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित करके हमेशा आगे बढ़ते रहना है। बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हमें प्रेरित करना चाहिए तभी छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला बाल कल्याण परिषद को बधाई दी और अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला से आए प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। अंबाला मंडल के डिवीजनल बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना ने कहा कि यह मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 अक्तूबर तक चलेंगी, इसमें 5 इवेंट होंगे और 17 ग्रुप भाग ले रहे है। आज कविता ग्रुप गायन व क्विज और 28 अक्तूबर को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह सिबिया ने कहा कि अंबाला मंडल के सभी जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने बहुत मेहनत की है, यह प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनकर यहां तक पहुंचे है। इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका अंशुल सभ्रवाल, सुरभि कठवाल, विशाल शर्मा, दिलावर कौशिक, सुरेश शर्मा व रिंकू दुग्गल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आज कार्यक्रम में एसडीएम कपिल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा पंचायत भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन 27 अक्तूबर को एसडीएम कपिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। आज सुबह 10 बजे प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed