फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya elections will be held on February 14, election schedule approved in the executive meeting

Kurukshetra News: कुंटिया चुनाव 14 फरवरी को होगा, कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी शेड्यूल पर लगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya elections will be held on February 14, election schedule approved in the executive meeting
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी (कुंटिया) संघ कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें लंबित पड़े कुंटिया चुनाव की रूपरेखा तय की गई तथा आगामी चुनाव 14 फरवरी को तय किए गए। ये बैठक कुंटिया कार्यालय में प्रधान राजवंत कौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नए चुनावी शेड्यूल को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने बताया कि कुंटिया चुनाव 14 फरवरी को होगा, जिसके शेड्यूल के मुताबिक 31 जनवरी को संशोधित मतदाता प्रतिलिपि की घोषणा की जाएगी। चार फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनावी शेड्यूल और संबंधित जानकारियां प्रशासन को भेज दी गई है। कुंटिया प्रेस सचिव अमित भुक्कल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रो. विवेक चावला को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

महासचिव रविंद्र तोमर ने कार्यकारिणी के इस कार्यकाल की अंतिम बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुंटिया संगठन ने कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए हैं। ये चुनाव एक त्योहार की भांति है, इसलिए सभी कर्मचारी आपसी सद्भावना और प्रेम के साथ इस पर्व को मनाएं। चुनाव की तैयारियां अब जोरों पर हैं और सभी कर्मचारी इस चुनावी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं प्रत्याशियों ने भी चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरु कर दी है। इस मौके पर उप-प्रधान नरेश नरसी, सह-सचिव मनीष बालदा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले 19 नवंबर को चुनाव किए गए थे तय
गत छह नवंबर को हुई कुंटिया की आम सभा बैठक में 19 नवंबर 2024 को कुंटिया चुनाव कराने तय हुए थे लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इन्हें स्थगित करना पड़ा था। हालांकि कुंटिया चुनाव 23 अगस्त 2023 को कराए गए थे, जिसके बाद चार सितंबर को प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। ऐसे में चुनाव 23 अगस्त 2024 से पहले कराए जाने थे, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने पर चुनाव नहीं करवाए जा सके, जिसके बाद अभी तक चुनाव लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed