{"_id":"624df85179f41066d10b7e2a","slug":"kuntiya-elections-increasing-beats-of-candidates-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1041147194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटिया चुनाव : बढ़ रही प्रत्याशियों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटिया चुनाव : बढ़ रही प्रत्याशियों की धड़कनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव नजदीक आने के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ रही हैं। चुनावी दंगल में उतरे कर्ण सिंह ग्रुप, सुनील कक्कड़ ग्रुप, रजवंत कौर ग्रुप तथा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी कर्मचारियों को लुभाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। चुनावी दौरों के दौरान सभी प्रत्याशी अपने-अपने एजेंडों को कर्मचारियों के समक्ष प्रस्तुत करके अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने बुधवार को भी विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों में चुनावी दौरे किए।
रजवंत कौर ग्रुप से प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर सहित अन्य प्रत्याशियों ने दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय, आईएमसी एंड एमटी, आईआईएचएस, निर्माण शाखा, विश्वविद्यालय प्रेस सहित अन्य विभागों और शाखाओं का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रजवंत कौर ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार की ओर से सभी एसएफएस कर्मचारियों का बजडिट में समायोजित होने का पत्र आया है। सभी विपक्षी ग्रुप उस पर राजनीति न करके इस पत्र को जल्द लागू कराए। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य कर्मचारियों के हितों के लिए पुरानी स्टाफ रेशों बहाल करना होगा, ताकि सबको प्रमोशन मिल सके। इस मौके पर महासचिव पद के प्रत्याशी अरविंद श्रीवास्तव, रश्मि, अलका, सौरव, निशा, अनिता, सुरेंद्र यादव (फौजी), पवन, सुखबीर ढुल, राकेश, बिजेंद्र सैनी, राधे श्याम, विनोद कुमार, कुलदीप, विकास यादव, नीरज, गौरव, कुलदीप मलिक व पवन सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
कर्ण सिंह ग्रुप के सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों सहित आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, पुस्तकालय, विधि विभाग, आईआईएचएस, हेल्थ सेंटर व यूआईईटी सहित अन्य विभागों में चुनाव प्रचार किया। ग्रुप के चेयरमैन भारत भूषण, प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर व महासचिव पद के प्रत्याशी अनिल लौहट ने कहा कि विपक्षी दल कर्मचारियों को अफवाह फैला कर गुमराह कर रहा है। आरोप लगाया कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों में कोई काम नहीं किया। नॉन टीचिंग कर्मचारियों जो मकान मिलना चाहिए, उसकी पैरवी न करके कर्मचारियों को पत्र लिखने की बात कही गई है, जबकि संगठन की तरफ से आवाज उठाई जानी चाहिए थी। इस अवसर पर कर्मचारी नेता संत कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान प्रत्याशी विक्रम, उप प्रधान प्रत्याशी कर्मवीर, सहसचिव प्रत्याशी रूपेश खन्ना, प्रेस सचिव प्रत्याशी रवि कुमार, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी शमशेर सिंह, नरेश कुमार, सतीश कुमार, विजय शर्मा व अंकुश सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कक्कड़ (शेर) ग्रुप के प्रत्याशियों ने परीक्षा शाखा, कंडक्ट ब्रांच, पेंशन विभाग सहित विभिन्न विभागों में चुनाव प्रचार किया। प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व महासचिव के पद के प्रत्याशी रविंद्र तोमर ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि वर्ष 2008 में हड़ताल के दौरान काटा गया वेतन जल्द ही कर्मचारियों को दिलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने लिखित में सैद्धांतिक रूप से मंजूरी भी दी है। साथ ही
एसएफएस कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का एरियर दिलाने, सहायक कुलसचिव के पदों पर पदोन्नत कराने, कुंटिया को दोबारा अस्तित्व में लाने, पुरानी स्टाफ रेशों लागू को पुनर्जीवित कराने, आठ अधीक्षक के पदों को निरस्त करने संबंधित आइटम को डैफर कराने, एचआरएमएस के तहत होने वाले ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रुकवाने सहित कई कार्य कराए गए।

प्रचार करते कक्कड़ ग्रुप के प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व उनके समर्थक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

कर्मचारियों से वोट की अपील करती प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर। संवाद- फोटो : Kurukshetra