फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU will conduct examinations through online, offline mode, Kurukshetra

ऑनलाइन, ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं लेगा केयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
KU will conduct examinations through online, offline mode, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहली फरवरी से ऑफलाइन कक्षा के लिए खुल गया है लेकिन दस फरवरी से होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन में आयोजित कराई जाएंगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने स्टैंडिंग कमेटी की अनुशंसा पर बीटेक ओड सेमेस्टर की परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को स्वीकृति दी है।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया 10 फरवरी से शुरू होने वाली बीटेक तृतीय, पांचवें, सातवें व आठवें स्पेशल सेमेस्टर, बी आर्किटेक्चर तृतीय, पांचवें व सातवें तथा एमटेक तृतीय ओड सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन आयोजित होंगी। परीक्षार्थी को अपने संबंधित संस्थान के निदेशक व महाविद्यालय के प्राचार्य को सात फरवरी तक ऑफलाइन, ऑनलाइन का विकल्प गूगल फार्म के जरिए बताना होगा।
विज्ञापन

डॉ. राय ने बताया कि इस परीक्षाओं में गूगल मीट के माध्यम से परीक्षार्थी यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा की पूरी अवधि के लिए उनके पास उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी है। अगर किसी छात्र के पास कैमरे के साथ लैपटॉप, स्मार्ट मोबाइल फोन, डेस्कटॉप नहीं है या इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है या खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी है, तो उसे संबंधित शिक्षण संस्थान के निदेशक या फिर प्राचार्य को समय रहते ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने के लिए अनुरोध करना होगा। ऑफलाइन परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संबंधित संस्थान व महाविद्यालय द्वारा उसे सही प्रश्न पत्र प्रदान किया गया है। बाद में परीक्षार्थी द्वारा गलत प्रश्न पत्र की किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षार्थी को सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए स्कैनर या मोबाइल ऐप से उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ बनाकर अपने रोल नंबर के रूप में फाइल नाम के साथ सेव कर करना होगा।
परीक्षार्थी अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं और प्रवेश पत्र पर अपने हस्ताक्षर करेगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से जमा करेंगे। उत्तर पुस्तिका भेजते समय परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर, नामकरण और पेपर का कोड नंबर गूगल फार्म के विषय में लिखना होगा। परीक्षार्थी को परीक्षा पूरी न होने तक वेबकैम के सामने बैठना होगा।

परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि
डॉ. दीपक राय ने बताया कि परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि चार घंटे की है। परीक्षाएं सुबह साढ़े 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक और दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 5 बजे आयोजित होंगी। बताया कि परीक्षार्थी संबंधित निदेशक, प्रधानाचार्य द्वारा ऑनलाइन प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे, जिसके बाद परीक्षार्थी ए-4 साइज के पेपर पर प्रश्न पत्र हल करेंगे तथा परीक्षा में अधिकतम पृष्ठ सीमा 36 होगी। परीक्षार्थी उपयोग की गई शीट के प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर, पेपर कोड तथा पेज नंबर लिखेंगे। परीक्षार्थी को उत्तर-पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपने हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के हस्ताक्षर के बिना उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed